फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   14 मार्च को पाकिस्तानी शिष्टमंडल का भारत आना करतारपुर कॉरिडोर के लिये बढ़िया संकेत - बाजवा

14 मार्च को पाकिस्तानी शिष्टमंडल का भारत आना करतारपुर कॉरिडोर के लिये बढ़िया संकेत - बाजवा

Wed, 06 Mar 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
14 मार्च को पाकिस्तानी शिष्टमंडल का भारत आना करतारपुर कॉरिडोर के लिये बढ़िया संकेत - बाजवा
14 को पाक शिष्टमंडल का भारत आना कॉरिडोर के लिए बढ़िया संकेत : बाजवा
विज्ञापन

अमावस पर डेरा बाबा नानक में करतारपुर (रावी) दर्शन अभिलाखी संस्था ने 218वीं अरदास की
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर अमावस के अवसर पर करतारपुर (रावी) दर्शन अभिलाखी संस्था द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के खुलने की आशा को लेकर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की तरफ खड़े होकर अरदास की। बुधवार को संस्था द्वारा की गई 218 वीं अरदास की अगुवाई जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला, संस्था के जनरल सचिव जत्थेदार गुरिंदर सिंह बाजवा और जसबीर सिंह जफरवाल ने की। अरदास के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुरिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि पिछले दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा हुआ था और इस तनाव के दौरान करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कोई रुकावट नही आई जो प्रंशसनीय है। बाजवा ने आगे बताया कि पाकिस्तान की तरफ लगभग 50 फीसदी कॉरिडोर का काम कर लिया गया है और आने वाले दो महीनों में पाकिस्तान की तरफ से कॉरिडोर निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। वहीं भारत की तरफ से अभी तक कॉरिडोर के लिए जमीन एक्वायर नहीं की गई और न ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बाजवा ने आगे बताया कि पाकिस्तान का एक शिष्टमंडल कॉरिडोर को लेकर विचार करने के लिए 14 मार्च को भारत आ रहा है, जिससे कॉरिडोर के लिये सकारात्मक संकेत होने की संभावना जगी है। बाजवा ने आगे बताया कि उनकी संस्था दोनों ही देशों से यह आशा करती है कि दोनों तरफ से कॉरिडोर निर्माण पूरा किया जाए, ताकि नानक नाम लेवा संगत गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर बिना वीजा पासपोर्ट के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकें। इस मौके पर ऊधम सिंह औलख, कुलवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह, निर्मल सिंह, जगमोहन सिंह उपस्थित थे।


फोटो-06जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर अरदास करती करतारपुर (रावी) दर्शन अभिलाखी संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed