{"_id":"5af31f6d4f1c1ba0098b8ec1","slug":"71525882733-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली पार्टी ने अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कभी नहीं सोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली पार्टी ने अपने दस साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कभी नहीं सोचा
Updated Wed, 09 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु की वडाली में विकास कार्य शुरू : वेरका
अमृतसर। अमृतसर वेस्ट से विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने बुधवार को गुरु की वडाली में सड़क पक्के करने के काम को हरी झंडी दी। डॉ. वेरका ने बताया कि बीते कई सालों से इस इलाके का विकास नहीं हुआ था, लेकिन कांग्रेस सरकार में युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इससे लोगों में खुशी की लहर है। वेरका ने कहा कि गुरु की वडाली ऐतिहासिक जगह है, जहां छठी पातशाही का स्थान है। अकाली पार्टी ने अपने दस सालों के कार्यकाल में इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया। वहीं उनको समय-समय पर याद भी दिलाया गया था। मगर अब कांग्रेस ने इस ऐतिहासिक जगह को खूबसूरत बनाने की जिम्मेवारी ली है। इसके मद्देनजर युद्ध स्तर पर विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर रमन बक्शी, गुरु की वडाली के पार्षद सकतर सिंह बब्बू, दविंदर सिंह गिल, रणधीर सिंह गिल, सकतर सिंह गिल, गुरमीत सिंह, बलवंत सिंह, धरमिंदर सिंह, हरदीप सिंह गिल, फ़तेह सिंह, जज चक्की वाला, हीरा प्रधान, विक्की, कुलवंत प्रधान और पुष्पा प्रधान विशेष रूप से मौजूद थे।