{"_id":"5accef0b4f1c1b853d8b466b","slug":"71523379979-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल केडर पेंशनर एसोसिएशन की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल केडर पेंशनर एसोसिएशन की हुई बैठक
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पे-कमीशन की रिपोर्ट शीघ्र जारी करने की मांग
धारीवाल (गुरदासपुर)। ऑल कैडर पेंशनर एसोसिएशन धारीवाल की बैठक मंडल प्रधान वरियाम समीह की अध्यक्षता में मिल ग्राउंड में हुई। इसमें प्रदेश कमेटी नेता हरभजन सिंह लेहल, तरसेम सिंह, पूूर्ण सिंह, धर्म सिंह और अमरीक सिंह आदि वक्ताओं ने बिजली कार्पोरेशन और पंजाब सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि बिजली मैनेजमेंट की ओर से पेंशनरों की जो मांगें 13 नवंबर 2017 की हुई बैठक में मानी थी, उसे जल्द लागू किया जाए। वक्ताओं ने मांग की कि पेंशनरों को बिजली यूनिटों में रियायतें, महंगाई भत्ते की 22 किस्तों का बकाया, पे-कमीशन की रिपोर्ट शीघ्र जारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द लागू न किया गया तो वह अधिकारों के प्राप्ति के लिए तेज संघर्ष करने के विवश होंगे। इस दौरान अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, सुच्चा सिंह, निर्मल सिंह, बूटा राम, गुरनाम सिंह और तरसेम सिंह भी मौजूद थे।
10जीडीआर010-बैठक करते एसोसिएशन के नेता