फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   काग्रेंस से बौखलाए अकाली, बहिष्कार की जगह चुनाव लड़े अकाली- विधायक पाहड़ा

काग्रेंस से बौखलाए अकाली, बहिष्कार की जगह चुनाव लड़े अकाली- विधायक पाहड़ा

Wed, 12 Sep 2018 10:21 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
काग्रेंस से बौखलाए अकाली, बहिष्कार की जगह चुनाव लड़े अकाली- विधायक पाहड़ा
बहिष्कार की जगह चुनाव लड़े अकाली दल: पाहड़ा
विज्ञापन

जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट से डर कर चुनाव से भाग रहे
कहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली अकाली दल के बारे में कुछ नहीं जानते
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने बुधवार को कहा कांग्रेस की बढ़ती चढ़त के चलते अकाली बौखला गए है, जिसकी वह से वह चुनाव का बहिष्कार कर रहे है। अकाली दल की ओर से कागज रद्द करवाने संबंधी फैलाई जा रही अफवाहों की असल सच्चाई यह है कि वह बरगाड़ी कांड पर जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट के बाद अकाली दल लोगों के बीच जाने से कतरा रहा है, जिसके चलते बहिष्कार का फैसला लिया गया है। पाहड़ा यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
सोमवार को मिनी सचिवालय में कांग्रेस तथा अकाली दल वर्करों के बीच हुई तकरार पर पाहड़ा ने इसे अकाली दल की पहले से तैयार रणनीति करार दिया। उन्होंने अकाली जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के बेटे अमरजोत सिंह बब्बेहाली की तेजधार हथियार के साथ वीडियो व फोटो जारी की, जिसमें अकाली वर्करों की ओर से तेजधार हथियार बांटे जा रहे थे। विधायक ने बताया भाई बलजीत पाहड़ा को उन्होंने वहां उम्मीदवारों के कागजों की जांच के काम संबंधी भेजा था। इसी दौरान अकालियों व अमरजोत ने उन पर हमला कर दिया, जिसमेें गनमैन भूपिंदर सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बब्बेहाली कहते है कि वह अकाली हैं, जबकि उन्हें असली अकाली दल का पता भी नही। अकाली दल की असली जमात उनके दादा स्वर्गीय करतार सिंह पाहड़ा के समय हुआ करती थी। बब्बेहाली ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ाने, गुंडागर्दी की राजनिति की है, जिसके चलते उनके पूरे परिवार पर कई केस दाखिल हुए। बब्बेहाली पर सहयोगी पार्टी भाजपा के खिलाफ पार्षद के चुनावों में आजाद उम्मीदवार खड़े करने का आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि जो आदमी सहयोगी का न बन सका वह जनता का क्या होगा। उन्होंने कहा कि हलके में विकास कार्य बहुत तेजी से होगें। अगले तीन महीनों में तिब्बड़ी ओवरब्रिज, बस स्टैंड का काम शुरू हो जाएगा। गांव डल्ला में सैनिक स्कूल खोला जा रहा है। गुरदासपुर हलके में मेडिकल कालेज खोलने में अभी समय लग सकता है, इसके लिए केंद्र सरकार की कई मंजूरी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed