फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों के चेहरों की चिंता बढाई

मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों के चेहरों की चिंता बढाई

Wed, 11 Apr 2018 09:57 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों के चेहरों की चिंता बढाई
मौसम के बदलते मिजाज ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

गुरदासपुर। मौसम की बेरुखी से किसानों की फसल पर संकट गहरा सकता है। किसानों की ओर से हजारों रुपये खर्च कर तैयार की गई फसल गेहूं पककर पूरी तरह से तैयार खड़ी है। ऐसे मौसम में हलकी सी बारिश भी किसानों की आशाओं पर पानी फेर सकती है। इसके चलते उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ देखने को मिल सकती हैं। बुधवार सुबह से ही मौसम में आए बदलाव के बाद हलकी बूंदाबांदी और आसमान में काले बादलों ने किसानों के चेहरों पर मायूसी ला दी। बहरामपुर के किसान गुरशरण सिंह काहलों, कुलविंदर सिंह मान, अमनदीप सिंह, सरूप सिंह और गुरमेज सिंह का कहना है कि अगर मौसम ने साथ न दिया तो जहां गेहूं की कटाई करने में रुकावट आएगी, वहीं कंबाइन मालिक और लेबर के रेटों में भी इजाफा हो जाएगा। इसके साथ-साथ मौसम में अगर हवाएं तेज रहीं तो हमारी फसलें बिछ जाएंगी। इससे किसान वर्ग पर और ज्यादा वित्तीय बोझ पडे़गा। इसके अलावा पशुओं के लिए तूड़ी का तारा भी प्रभावित हो सकता है।

11जीडीआर9- तेज हवा के कारण किसानों की कुछ हद तक बिछ चुकी फसले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed