फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ‘निगम में दखलअंदाजी बंद करें विधायक विज’

‘निगम में दखलअंदाजी बंद करें विधायक विज’

Wed, 21 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
‘निगम में दखलअंदाजी बंद करें विधायक विज’
‘निगम में दखलअंदाजी बंद करें विधायक विज’
विज्ञापन

मास्क पहन भाजपा ने निकाला रोष मार्च, निगम में दिया धरना
मेयर भी अपने ही ऑफिस के बाहर बैठे धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नगर निगम में बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायक पर नगर निगम के कार्यों में जरूरत से ज्यादा दखल करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि विधायक और अन्य कांग्रेस नेता निगम अधिकारियों पर दबाव बनाकर भाजपा पार्षदों के साथ धक्केशाही कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पहले प्रेसवार्ता में विधायक पर आरोप जड़े। इसके बाद भाजपा पार्षदों, पूर्व विधायक और मेयर समेत समूह भाजपाइयों ने शहर में मुंह पर मास्क पहनकर रोष मार्च निकाला। फिर मौन रूप में ही निगम कार्यालय में धरना भी दिया। इस दौरान बारिश होने के बावजूद भाजपाई मौन अवस्था में धरने पर बारिश में ही बैठे रहे।
ढांगू रोड स्थित स्थानीय निजी होटल में प्रेसवार्ता करते हुए भाजपाइयों ने विधायक अमित विज के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रेसवार्ता में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, मेयर अनिल वासुदेवा, जिला प्रधान अनिल रामपाल, सीनियर डिप्टी मेयर निर्मल सिंह, डिप्टी मेयर वीना परमार, जिला प्लानिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश महाजन और मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी शामिल रहे। पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि विधायक अमित विज नगर निगम के कार्यों में जरूरत से ज्यादा दखल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम में मेयर से पूछे बिना ही काम हो रहे हैं। भाजपा पार्षदों का अपमान किया जा रहा है। निगम की मीटिंगों में कांग्रेसी नेता बिन बुलाए चले आते हैं, जो नियमों के खिलाफ है। अफसरों पर दबाव बनाकर भाजपा पार्षदों के काम रोके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हलके के विकास में अड़चनें पैदा कर रही हैं। केंद्र की स्कीमों के तहत जारी फंड में पंजाब सरकार अपना हिस्सा नहीं डाल रही है। भाजपाइयों ने कहा कि यदि विधायक ने निगम में दखल करना बंद नहीं किया और भाजपा पार्षदों का सम्मान बहाल नहीं किया तो भाजपा विरोध जारी रखेगा।
विज्ञापन


धक्केशाही से टावर लगवाने का भी आरोप
भाजपाइयों ने विधायक अमित विज की एक चहेती कंपनी के मोबाइल टावर को शहर में धक्केशाही से लगाए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि शहर में कई जगह पर सरकारी भूमि खाली पड़ी है। उक्त भूमि का उपयोग किसी अन्य जनहित में किया जा सकता है, लेकिन विधायक की एक चहेती कंपनी को लाभ देने के लिए यहां पर धक्केशाही से जनहित का ख्याल किए बिना मोबाइल टावर लग रहे हैं। वहीं निगम के क्षेत्र के अधीन लग रहे टावरों की जानकारी मेयर को भी नहीं है। इस तरह से कांग्रेस लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -2- पठानकोट में प्रेस वार्ता में विधायक विज पर आरोप लगाते भाजपा नेता।
फोटो -2ए- कांग्रेस के विरोध में मास्क पहन रोश मार्च निकालते भाजपाई।
फोटो -2बी- नगर निगम कार्यालय में मास्क पहन रोष धरने पर बैठे भाजपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed