{"_id":"5a37ee5f4f1c1b9f678c22a7","slug":"61513614943-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर परिवारों ने बीडीपीओ कार्यलय समक्ष की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर परिवारों ने बीडीपीओ कार्यलय समक्ष की नारेबाजी
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर।
ब्लॉक काहनूवान के गांव दारापुर में दलित और गरीब परिवारों को मिली कूड़े वाली जगह पर कब्जे से नाराज लोगों ने सोमवार को ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। परिवारों ने कस्बे में रोष मार्च भी किया।
ग्रामीण मजदूर यूनियन के प्रधान कर्म सिंह और ईसा मसीह ने बताया कि वह 60 साल से मिली हुई जगह पर अपने घरों का कूड़ा और गोबर फेंकते थे। पिछले साल गांव के ही कुछ रसूखदार लोगों ने सरकार के साथ मिलीभगत करके उक्त जगह पर निर्माण शुरू कर दिया था। दलित परिवारों और ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो यह निर्माण रुक गया। अब फिर से कब्जे की कोशिश जारी है। इस कारण गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। मजदूर नेताओं ने सरकार से मांग की कि इस जगह पर मजदूरों और गरीबों का कब्जा बहाल करवाया जाए। यदि जान या माल का नुकसान होता है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। धरने में परमजीत, गुलाम ईसा मसीह, नम, प्रवीण रानी, पका, विलियम ईसा मसीह, राबट ईसा मसीह, गाशा ईसा मसीह, प्रेम ईसा मसीह, ऐजक ईसा मसीह उपस्थित थे। बीडीपीओ काहनूवान हरजिंदर सिंह का कहना है कि वह इस मामले को लेकर गांव की पंचायत के साथ विचार करेंगे। पंचायत के पास से मिली सूचना के आधार पर वह जिला माल अधिकारियों से इस विवाद वाली जगह की निशानदेही करवा देंगे।
18जीडीआरपी05 कस्बा काहनूवान मे ग्रामीण मजदूर यूनियन का नेतृत्व में नारेबाजी करते गांव दारापुर निवासी।
2