फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   56 days after death, the body reached India

मौत के 56 दिन बाद भारत पहुंचा शव

Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
56 days after death, the body reached India
परिवार को आर्थिक तंगी से निकालने के लिए दुबई गए रइया के गांव हसपुर निवासी रणजीत सिंह की दुबई में मौत हो गई। करीब 56 दिन पहले मौत होने के बाद रणजीत सिंह का शव भारत लाया गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे उसका शव भारत ला सकें।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने सरबत का भला ट्रस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट के सरपरस्त डॉ. एसपी सिंह ओबराए से संपर्क किया। ट्रस्ट के प्रयासों से रणजीत सिंह शव रविवार को दुबई से भारत लाया गया।
विज्ञापन

डॉ. एसपी सिंह ओबराए ने बताया कि रणजीत सिंह 20 साल पहले रोजगार के लिए दुबई गया था। करीब एक वर्ष पहले दुबई में अचानक रणजीत की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह पंजाब लौट गया। परिवार के मुताबिक उसने पंजाब में लंबे समय तक इलाज करवाया। इससे परिवार आर्थिक तौर पर टूट गया और रणजीत एक बार फिर रणजीत दुबई चला गया। इस बार वह विजिटर वीजा पर दुबई गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने बताया कि दुबई में काफी प्रयासों के बाद भी रणजीत को पक्का काम नहीं मिला। इस दौरान ही उसकी माता की मौत हो गई। इन सबके कारण उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और अंत में मौत हो गई।

इसके बाद भारतीय दूतावास के सहयोग और ट्रस्ट के निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल ने कागजी कार्रवाई मुकम्मल करवाकर रविवार को शव को सुबह भारत लाकर परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि ट्रस्ट अब तक 245 लोगों के शव भारत पहुंचा चुका है। परिजनों ने ट्रस्ट का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed