{"_id":"5c3f5ac3bdec22731d100cc4","slug":"51547655875-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल 201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल 201
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार पर बरसे बिजली मुलाजिम
प्रस्तावित बिजली बिल का विरोध कर बर्खास्त शिक्षकों की बहाली मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर सब अर्बन मंडल और शहरी मंडल बटाला के बिजली कर्मियों ने अतिरिक्त निगरान इंजीनियर सब अर्बन मंडल के दफ्तर के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए बिजली संशोधन बिल 2018 का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई जसविदंर सिंह प्रधान सब अर्बन मंडल ने की। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए जा रहे बिजली संशोधन बिल-2018 की निंदा की। साथ ही कहा इस बिल के लागू होने से सरकार पावरकॉम का पूरा काम निजी कंपनियों के हवाले कर देगी। इससे लोगों को मिल रही सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ेगा। सरकारी विभाग बंद करके सरकार इस तरह के लोक विरोधी और मुलाजिम विरोधी फैसले कर रही है।
वक्ताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि बिजली कर्मियों के स्केलों में संशोधन किया जाए, छठे पे कमीशन की रिपोर्ट जल्द जारी की जाए, डीए की किश्तों का बकाया जारी किया जाए। वक्ताओं ने संघर्ष को ओर तेज करने का आह्वान किया। साथ ही पंजाब सरकार के खिलाफ सांझे अध्यापक मोर्चे के संघर्ष की हिमायत करते हुए बर्खास्त किए गए 5 अध्यापकों की बहाली के हक में प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर गुलजार सिंह, सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, मलूक राज, दलबीर सिंह, सर्कल प्रधान जगतार सिंह, रणधीर कुमार मौजूद थे।