फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सड़क हादसे में घायल हुये व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल हुये व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

Sun, 05 Aug 2018 09:57 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुये व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस थाना सेखवां में आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

थाना सेखवां के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पवन पुत्र दर्शन मसीह निवासी गांव सुचानियां ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह करीब सवा नौ बजे उसका पिता दर्शन मसीह बाइक से अपने गांव से धारीवाल जा रहा थे। जब उसके पिता दर्शन मसीह सुचेतगढ़ के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार बटाला साइड से आई। उसे समीर अरोड़ा वासी गली नंबर 7 अमृतसर चला रहा था। आरोपी कार चालक ने अपनी तेज गति कार उसके पिता के मोटरसाइकिल में मार दी। इससे उसके पिता नीचे गिर गए और उनके सिर में गहरी चोटें आईं। घायल अवस्था में दर्शन मसीह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान शनिवार देेेर रात उनकी मौत हो गई। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed