फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   वेतन में बढ़ौतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

वेतन में बढ़ौतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Thu, 31 May 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
वेतन में बढ़ौतरी की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
21 बैंकों की 100 से अधिक शाखाएं रहीं बंद
विज्ञापन

समूह सरकारी बैंक कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी के लिए किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर वीरवार को गुरदासपुर के समूह सरकारी बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर तिब्बड़ी रोड पर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा सामने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान 21 बैंकों के लगभग 100 से अधिक शाखाओं में हड़ताल की गई जिससे बैंकों का कार्य पूर्णता ठप रहा और लोग खासे परेशान हुए। धरने के दौरान एसोसिएशन के रीजनल सचिव राकेश कुमार व गौरव कपूर, पीएनबी के अध्यक्ष संजीव सांवल, एसबीआई के ललित मल्होत्रा, पीएनबी के राजेश सल्होत्रा ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को समाधान नहीं किया जाता हमारा संघर्ष यथावत जारी रहेगा और इस दो दिवसीय हड़ताल के बाद अनिश्चितकाल हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी अपनी खुशी से नहीं बल्कि अपनी मांगों की पूर्ति हेतु संघर्ष करते है और 2 प्रतिशत वृद्धि उनके साथ मजाक है। इस अवसर पर नवीन, दिलीप, संदीप सिंह, दर्शन, अशोक भारद्वाज, सोनू, रमेश आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed