फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   4.5 lakh robbed in amritsar

Amritsar News: बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे युवक से 4.5 लाख रुपये लूटे

Fri, 17 Nov 2023 08:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 17 Nov 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
4.5 lakh robbed in amritsar
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। छेहर्टा के जवाहर नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक्टिवा सवार दो युवकों ने बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे एक युवक को घेरकर उससे 4.5 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी एक्टिवा सवारों ने युवक को डराने के लिए उसके आसपास गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।


स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह कलेक्शन का काम करता है। लोगों से कलेक्शन के बाद राशि अपनी कंपनी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा करवा देता है। उसने बताया कि शुक्रवार को सुबह भी वह एकत्रित रुपये बैंक में जमा करवाने जा रहा था। कलेक्शन के रूप में उसके बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपये थे। रास्ते में एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसे घेर लिया और नकदी वाला बैग छीनने की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके आसपास फायरिंग की और नकदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निशान सिंह ने बताया कि लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर एक्टिवा के नंबर का पता लगाया है। जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed