{"_id":"5b3a59ba4f1c1be4458b4568","slug":"41530550714-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुषार वडैहरा व मोनू ग्रेवाल ने राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर जिला पठानकोट का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुषार वडैहरा व मोनू ग्रेवाल ने राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर जिला पठानकोट का नाम किया रोशन
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में तुषार और मोनू ग्रेवाल ने जीते इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट
पंजाब एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से लुधियाना में कराई गई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जिला पठानकोट के दो युवकों तुषार वडैहरा व मोनू ग्रेवाल ने विभिन्न किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल करके अपने अभिभावकों व जिला पठानकोट का नाम रोशन किया है। इस मौके ठेकेदार राजेश वडैहरा के पुत्र तुषार वडैहरा उनके दादा मुन्नी शाह बॉडी बिल्डिंग के काफी शौकीन थे, उनके मार्गदर्शन पर बॉडी बिल्डर बनने की ठानी। उसने शिक्षा के साथ-साथ जिम ज्वाइन की और प्रतिदिन 6 घंटे तक व्यायाम करके कड़ी मेहनत के साथ अपनी बॉडी को तैयार किया और इस कार्य में उसके कोच मोनू ग्रेवाल ने भी उसका बखूबी साथ दिया और राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने में कामयाब हुए है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता में वह ही एकमात्र 19 वर्ष के ऐसे बॉडी बिल्डर थे,जिनकी आयु इतनी कम थी तथा शेष सभी बॉडी बिल्डर उसकी आयु से काफी बड़े थे। उसने बताया कि बॉडी बिल्डर बनने के लिए उसे पिता राजेश वडैहरा व माता का भी भरपूर साथ मिला है। वहीं मोनू ग्रेवाल ने बताया कि उक्त राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में राज्य भर से करीब 150 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया था तथा उनमें से जिला पठानकोट से सिर्फ वह दोनों ही ऐसे प्रतिभागी थे,जिन्होंने उक्त प्रतियोगिता में पूरे जोश के साथ 65-70 व 70-75 वर्ग में अपनी बॉडी का प्रदर्शन करके आयोजकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके चलते एसोसिएशन द्वारा उन्हें द्वितीय पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सलोनी, सुरेश आर्या, अरविंद्र पाल सिंह, आशीष राणा, जतिंद्र संधू, दीपक, पवन कुमार उपस्थित थे।
फोटो 03, एसोसएशन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए।