{"_id":"5ac7a1874f1c1bba618b5c42","slug":"41523032455-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग की तरफ से दूध की डेयरियों पर की गई छापेमारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग की तरफ से दूध की डेयरियों पर की गई छापेमारी।
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दूध की डेयरियों के भरे गए सैंपल
दीनानगर (गुरदासपुर)। सेहत विभाग ने शहर में चल रहीं दूध की डेयरियों पर छापामारी की। इसकी अध्यक्षता डीएफओ डा. सुधीर कुमार ने की। उन्होंने बताया कि दीनानगर शहर निवासियों की तरफ से शिकायत की गई थी कि शहर में दूध की डेयरियों पर घटिया किस्म का दूध और अन्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार को शहर की आठ डेयरियों पर छापामारी की गई। इस छापामारी में डेयरी मालिकों के दूध और अन्य वस्तुओं के सैंपल भरे गए हैं। भरे गए सैंपलों में यदि किसी डेयरी मालिक का सैंपल फेल हुआ तो उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह विशेष चेकिंग अभियान शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से चलाया जाएगा। मौके पर उनके साथ फूड सेफ्टी अफसर मुनीश कुमार और अन्य टीम मेंबर मौजूद थे।
06जीडीआर010- एक डेयरी में दूध तथा अन्य वस्तुओं के सैंपल भरते हुए डा. सुधीर कुमार तथा अन्य।