फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   4 miscreants including pistol and cartridges arrested near Bhadrakali Mata temple

भद्रकाली माता मंदिर के पास पिस्तौल और कारतूस समेत 4 बदमाश धरे

Sat, 16 Jul 2022 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
4 miscreants including pistol and cartridges arrested near Bhadrakali Mata temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने सूचना के बाद खजाना गेट स्थित माता भद्रकाली मंदिर के पास 4 बदमाशों को काबू करके उनके कब्जे से मैगजीन सहित एक पिस्तौल, 5 कारतूस और 2 दातर बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ हकीमां गेट थाने में असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसीपी साउथ गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने बताया कि सूचना थी कि खजाना गेट इलाका में माता भद्रकाली मंदिर के सामने स्थित ग्राउंड के निकट कुछ लोग असलहा के साथ मौजूद हैं। इसके तुरंत बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी करके वहां से 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से मैगजीन समेत एक पिस्तौल, 5 कारतूस तथा 2 दातर बरामद किए।
विज्ञापन

वहीं सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गवालमंडी के सुमित कुमार, गांव ढैपई के रोशन लाल उर्फ हैप्पी, विनय प्रताप उर्फ पशू तथा ढैपई की गली नंबर 2 निवासी सन्नी सिंह उर्फ कंगला के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ हकीमां गेट थाना में केस दर्ज किए जाने के बाद उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed