फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मिड-डे मील और सफाई वर्करों की वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर रोष रैली की

मिड-डे मील और सफाई वर्करों की वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर रोष रैली की

Sat, 09 Mar 2019 09:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील और सफाई वर्करों की वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर रोष रैली की
सूबा सरकार के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

मिड-डे मील, सफाई वर्करों की वेतन में बढ़ोतरी की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सुखा सिंह मेहताब सिंह पार्क में शनिवार को मिड-डे-मील और सफाई मजदूर यूनियन (एक्टू) ने रोष रैली की। प्रदर्शनकारी वर्करों ने मांगें पूरी करने की आवाज उठाई और रोष जताते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
रैली को संबोधित करते हुये एक्टू के माझा जोन के जनरल सचिव मनजीत राज ,अश्वनी कुमार और एक्टू के सूबा सह प्रधान एवं लिबरेशन के सूबा सचिव गुरमीत सिंह बख्तपुरा ने कहा कि मिड-डे-मील वर्करों से प्रति माह मात्र 1700 रुपये में काम लेना गलत है । सरकार ने इन वर्करों से 3400 रुपये मानभत्ते के तौर पर देने का वादा किया था। बजट में इन वर्करों को एक पैसा तक नही दिया गया। पड़ोसी राज्य हरियाणआ में पंजाब से अधिक मानभत्ता दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग है कि मिड-डे-मील वर्करों और सफाई वर्करों के मान भत्ते में बढ़ोतरी की जो, वर्दियां मुहैया करवाई जाए, 10 महीने की वेतन की बजाय 12 महीने की वेतन दिया जाए और हर वर्कर को स्कूल की ओर से जारी किये पहचान पत्र दिए जाए, शिक्षा विभाग की ओर से हर स्कूल में जरूरत के मुताबिक ही सफाई वर्कर भर्ती किए जाएं। वर्करों को बजट में कुछ भी न देने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेतन में सरकार बढ़ोतरी करे नही तो वह तीखा संघर्ष करेंगे। इस मौके पर जोगिंदर पाल, रानी, आशा, रूपिंदर कौर उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed