फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 1296 बच्चों ने लिया भाग

ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 1296 बच्चों ने लिया भाग

Mon, 12 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 1296 बच्चों ने लिया भाग
विजेता 16 ब्लाकों के छात्रों का कल होगा जिला स्तरीय टेस्ट
विज्ञापन

अंग्रेजी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 1296 बच्चों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
कादियां (गुरदासपुर)।
शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार तथा स्टेट कोआर्डिनेटर हरप्रीत कौर के दिशा निर्देशों पर अंग्रेजी विषय की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पूरे राज्य के विभिन्न ब्लाकों में 1000 शब्दों की प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसी श्रंखला अधीन जिला गुरदासपुर में डायट प्रिंसिपल बलबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बाला तथा डीएम नरिंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में जिले में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। इस संबंध में नरिंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 1296 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 1000 शब्द के टेस्ट में बच्चों की वर्ड पावर, स्पेलेशन, कम्पलीट द वर्ड, जंबल वर्ड्स तथा प्रनाउनसिएशन की प्रतियोगिता कराई गई। पहले तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को प्रिंसिपल कंवलजीत कौर ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पहले स्थान पर रहने वाले जिले के 16 ब्लॉकों के छात्रों की प्रतियोगिता 13 फरवरी को होगी। जिले में कराई प्रतियोगिता में कादियां ब्लाक में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डल्ला में बीएम राकेश कुमार की ओर से यह प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सरकारी मिडिल स्कूल मनोहरपुर प्रथम रहा। इसी तरह डेरा बाबा नाक ब्लाक में हाई स्कूल उद्दोवाली, सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेरा बाबा नानक तथा कोटली सुरत मल्ली, काहनूवान ब्लॉक-1 में हाई स्कूल सैदोवाल कलां, सीनियर सेकेंडरी नैनेकोट, सीनियर सेकेंडरी काहनूवान गर्ल्स, काहनूवान ब्लाक 2 में सीनियर सेकेंडरी तिब्बड, मिडल स्कूल सलाहपुर, मिडिल स्कूल कल्लू सोहल, गुरदासपुर 1 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बब्बेहाली प्रथम, कलानौर में हाई स्कूल खानोवाल, सीनियर सेकेंडरी दोस्तपुर, मिडल स्कूल उप्पल, बटाला 1 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतोसर्जा, दयालगढ़ तथा रंगढनंगल, बहरामपुर ब्लाक में वीडी पुरी सीसे स्कूल, सीसे स्कूल गाहलड़ी, मिडल स्कूल गंजा, दीनापुर में धर्मकोट बगा, दीनानगर मिडल स्कूल कैरे, फतेहगढ़ चूढिय़ां में सीनियर सैकंडरी स्कूल फतेहगढ़ चूढिय़ां, मिडल स्कूल ठटठा, सीसे स्कूल हरदोवाल क्रमश: पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर हेडमास्टर विजय कुमार, लैक्चरार दीपक कुमार भट्टी, बलजीत सिंह वडाला ग्रंथीयां ,राज कुमार, परमजीत सिंह लल्ला सोहियां, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, जरनैल सिंह, बलजिंद्र सिंह,राकेश पुरी, जसविंद्र कौर, तजिंद्र सिंह उपस्थित थे।

कैप्शन
फोटो 12 जीडीआर4-पहले तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल कमलजीत कौर, राकेश कुमार व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed