फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मसीह भाईचारे ने थाना पुरानाशाला को घेरा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

मसीह भाईचारे ने थाना पुरानाशाला को घेरा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 02 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
मसीह भाईचारे ने थाना पुरानाशाला को घेरा, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
थाना घेरकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

कार्यक्रम रोकने और अपशब्द बोले जाने पर भड़का मसीह समुदाय
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर ।
मसीह समुदाय के कार्यक्रम को रोकने और अपशब्द बोलने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर मसीह भाईचारे ने मंगलवार को थाना पुरानाशाला का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुहुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मसीह भाईचारे के लोगों ने बताया कि गांव पंडोरी में 24 दिसंबर 2017 को क्रिसमस के उपलक्ष्य में समुदाय की ओर से चर्च में क्रिसमस दिवस मनाया जा रहा था। कार्यक्रम प्रभु का गुणगान किया जा रहा था। इस दौरान गांव के कुछ शरारती तत्वों ने आकर उनके कार्यक्रम को धक्के से रोक दिया। इतना ही नहीं क्रिश्चियन समुदाय को अपशब्द बोले। इस संबंधी थानापुराना शाल में शिकायत दर्ज कराई गई और मामले को एसपी वरुण शर्मा वा एसएसपी गुरचरण सिंह भुल्लर से अवगत कराया। इसके बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगे। इस संबंध में थाना पुरान शाला के प्रभारी विश्वानाथ का कहना है कि सारा मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed