{"_id":"59a441544f1c1b8c018b4577","slug":"31503936852-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवंगत कांग्रेसी नेता के परिवार ने टयूबवैल के लिए दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवंगत कांग्रेसी नेता के परिवार ने टयूबवैल के लिए दी जमीन
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल के लिए जमीन दान की
पठानकोट।
दिवंगत कांग्रेस नेता गोपाल महाजन की याद में उनके परिवार ने प्रशासन को ट्यूबवेल लगाने के लिए जमीन दान दी है। सैली रोड के निकट स्थित इस जमीन पर सोमवार को विधायक ने ट्यूबवेल का काम शुरू कराया।
काम शुरू करने के लिए स्वर्गीय गोपाल महाजन के बड़े भाई शाम महाजन की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन चयनित भूमि पर किया गया। मुख्य मेहमान विधायक अमित विज ने ट्यूबवेल लगाने के काम का आगाज किया गया। स्वर्गीय गोपाल महाजन के परिवार से सीमा महाजन, रंजना महाजन, आशीष महाजन, माधव महाजन मौजूद थे। स्वर्गीय गोपाल महाजन कांग्रेस के पठानकोट ब्लॉक के प्रधान थे। उनके निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी याद में यह भूमि प्रशासन को दान की है। विधायक ने बताया दान दी गई 3 मरला जमीन की कीमत करीब 18 लाख रुपये हैं। करीब 30 लाख रुपये की लागत से यहां पर ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इस ट्यूबवेल से सैली रोड, बसंत कालोनी, अंबेडकर नगर व ओंकार नगर को पानी की सप्लाई दी जाएगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज, आशीष विज, पन्ना लाल भाटिया, रोहित स्याल, विभूति शर्मा, जुगल किशोर, राकेश बबली, अनीता, जेई अनिल, विजय पासी, डॉ. बलदेव मौजूद थे।