{"_id":"6a9c2340e8b629e4b301c2a1","slug":"31370-teacher-posts-vacant-in-punjab-salil-kapoor-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119425-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 31,370 शिक्षकों के पद खाली : सलिल कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 31,370 शिक्षकों के पद खाली : सलिल कपूर
Sat, 05 Sep 2026 07:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 05 Sep 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिक्षक दिवस पर भाजपा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर शिक्षकों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। भाजपा जिला अध्यक्ष सलिल कपूर ने कहा कि राज्य में 31,370 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
सलिल कपूर ने कहा कि सरकार की शिक्षा क्रांति एक खोखला राजनीतिक नारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार के शासन में शिक्षकों को बेइज्जती और अनदेखी झेलनी पड़ रही है। कपूर ने बताया कि 1,100 से अधिक प्रिंसिपल और करीब एक-तिहाई डीईओ पद भी खाली हैं। 400 से अधिक एडिड स्कूलों में 1,700 से ज्यादा कर्मचारी महीनों से बिना वेतन काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्रेड पे 4,400 से घटाकर 3,200 रुपये करने का आरोप लगाया। कपूर ने 1,013 लेक्चरर पदों में एससी और बीसी आरक्षण न देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर खाली पद भरे जाएंगे और शिक्षकों की गरिमा बहाल होगी।