{"_id":"6aaac92ffe4bc8e7f60a8bea","slug":"25-year-old-hardeep-singh-dies-of-drug-overdose-he-had-been-married-a-year-ago-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101299-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: नशे के ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की मौत, साल भर पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: नशे के ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की मौत, साल भर पहले हुई थी शादी
Wed, 16 Sep 2026 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। राज्य में जारी नशा विरोधी अभियानों के बीच तरनतारन जिले के गांव चीमा कलां में नशे के इंजेक्शन के ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक हरदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक हरदीप मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था और उसकी शादी महज एक साल पहले ही हुई थी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, निरबल सिंह का बेटा हरदीप लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहा था। बुधवार शाम करीब 7 से 8 बजे उसने नशे का टीका लगाया, जिसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी पूजा और मां राजबीर कौर को छोड़ गया है। डीएसपी रवि शेर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।