{"_id":"5c7811cdbdec221309521a48","slug":"21551372749-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग
विज्ञापन
सोशल मीडिया की अफवाहों से बचें
सीमा पर तनाव को लेकर अफसरों ने की बैठक
सभी अधिकारियों को हर हालात से निपटने के लिए पुख्ता प्रंबंध करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। भारत पाकिस्तान में पैदा हुए तनाव के मुख्य रखते हुए समूह अधिकारियों के साथ गुरदासपुर के एडीसी (ज) तेजिंदरपाल सिंह संधू की ओर से मीटिंग की गई। जिसमें उनकी ओर से अधिकारियों को हिदायत दी गई कि वह किसी भी मुश्किल स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रंबंध करें। इस मौके पर उनके साथ एडीसी (विकास) रणधीर सिंह मूधल, गुरदासपुर के एसडीएम दीपक भाटिया, बटाला के एसडीएम बलबीर राज सिंह तथा एसपी नवजोत सिंह भी मौजूद थे। एडीसी ने कहा कि वह सभी विभाग तनाव के चलते चौकस रहे और अपने स्तर पर प्रंबंधों को पुख्ता बनाए। सिविल तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी आपस में तालमेल रखें और लोगों की सहायता में सहयोग करें। संधू ने कहा कि इस समय के दौरान शरारती तत्वों की ओर से लोगों को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैलाई जाती हैं। उन्होंने जिला निवासियों को अपील करते हुए कहा कि वह अफवाहों से बचे तथा सोशल मीडिया पर आने वाला कोई भी ऐसा संदेश आगे शेयर न करें, जिसकी उन्हें कोई जानकारी न हो। गांव तथा शहरों के अंदर धार्मिक संस्थाएं किसी भी तरह की एनाउंसमेंट करने से पहले सरकारी तौर पर उसकी पुष्टी करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सिविल अस्पतालों, डिस्पेंसरी में प्रंबंध पूरे करने के लिए कहा। सभी पटवाली, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर तथा बेलदार आदि कर्मचारी लोगो के साथ तालमेल बनाए रखे। इसी के साथ पीडब्लयूडी, मंडी बोर्ड को सड़कों की रिपेयर आदि करें, दरिया के पार के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाने के लिए तथा उनके घरों की सुरक्षा संबंधी पुलिस प्रंबंध करें। कार्यसाधक अफसरों को आग बुझाने वाले यंत्र, सायरन के प्रंबंध, पावरकाम को बिजली खास कर पुलिस थाने, अस्पतालों में बहाल रखने, वाटर सप्लाई, सैनिटेशन, बीएसएनएल अधिकारी लैंडलाइन, हॉटलाइन इत्यादि प्रंबंध करें। इसी तरह रेडक्रास को समाज सेवी संस्थाओं के साथ तालमेल, ट्रांस्पोर्ट विभाग बसों की व्यवस्था, माल विभाग डिजास्टर प्लान, पशु पालन तथा खेतीबाड़ी विभाग पशुओं के रख रखाव, डीएफएससी को डीजल तथा पेट्रोल रिर्जव रखने तथा खाने पीने की वस्तुओं का प्रंबंध करें। उन्होंने समूह एसडीएम कार्यालयों और बीडीपीओ कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए कहा। जिला शिक्षा अफसर स्कूलों में कमरों, मंडी बोर्ड सब्जी तथा फलों के व्यापारियों के साथ तालमेल बना कर रखें।