{"_id":"5a773e044f1c1bef7b8b5535","slug":"21517764100-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी टूर्नामेंट में माता सुलखनी हॉकी क्लब बटाला ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी टूर्नामेंट में माता सुलखनी हॉकी क्लब बटाला ने मारी बाजी
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता सुलखनी हॉकी क्लब ने जीता हॉकी टूर्नामेंट
विजेता टीम को क्लब ने ट्रॉफी और नकद इनाम से नवाजा
पठानकोट।
स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाए जा रहे हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी दिन रविवार को फाइनल मैच खेला गया। मैच हॉकी क्लब बटाला और धारीवाल हॉकी टीम के बीच खेला गया। इसमें माता सुलखनी हॉकी क्लब बटाला ने 1-0 से धारीवाल हॉकी टीम को हराया। क्लब ने बटाला की टीम को विनर ट्रॉफी और 31 हजार रुपये इनाम दिया। धारीवाल की टीम को रनर-अप ट्रॉफी और 21 हजार रुपये दिए गए।
स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित टूर्नामेंट में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्स कमिश्नर एचएस बाजवा मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। क्लब के लाइफ चेयरमैन सतीश महिंद्रू और वाइस चेयरमैन नरेश अरोड़ा ने बताया कि हॉकी के उत्थान के लिए क्लब 28 वर्षों से चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है ताकि पठानकोट के युवा राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति सजग हो। तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पंजाब व जम्मू कश्मीर से 16 टीमों ने भाग लिया है। इस अवसर पर क्लब की ओर से क्लब फाउंडर एवं वयोवृद्ध सदस्य बलदेव राज यदुवंशी और आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी रूप लाल पठानिया को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंत में क्लब की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। मौके पर महासचिव सी एस लायलपुरी, बलदेव राज यदुवंशी, आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी रूप लाल पठानिया, कोषाध्यक्ष अमित साहनी, पीआरओ विवेक शर्मा, डीएचओ तरसेम सिंह, डॉ. एमएल अत्री, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, स्वराज सिंह नूरपुरी उपस्थित थे।
फोटो -13- पठानकोट में हॉकी मैच खेलते हुए खिलाड़ी।