फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लुक प्लांट के निर्माण के विरोध में चार गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

लुक प्लांट के निर्माण के विरोध में चार गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
लुक प्लांट के निर्माण के विरोध में चार गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन
लुक प्लांट के निर्माण के विरोध में चार गांव, की नारेबाजी
विज्ञापन

जहरीले धुएं से लगातार हो रही मौतों से परेशान हैं लोग
कहा-अगर लोगों की जिंदगियों को बचाना है तो लुक प्लांट निर्माण कार्य बंद करना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव ततला में लगवाये जा रहे लुक प्लांट के विरोध में रविवार को चार के गांव के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों गांव वासियों की मांग हैै कि इस लुक प्लांट के निर्माण कार्य को बंद किया जाये ताकि उनका जीवन प्लांट से निकलने वाले धुंये से सुरिक्षत रह सके। इस प्रदर्शन में गांव बुड्ढा कोट, सेखवां, ततला और रामपुरा के लोग शामिल हुए। इस संबंध में महिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, बख्शीश सिंह, तरसेम सिंह, लखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, सतनाम सिंह, तरसेम सिंह आदि ने बताया कि गांव में पहले ही एक लुक प्लांट लगा है और अब इससे करीब आधा किलोमीटर दूरी पर दूसरा लुक प्लांट लगाया जा रहा है। गांव में लगे पहले ही लुक प्लांट से उठ रहे जहरीले धुएं से गांव में चार मौतें हो चुकी हैं और कई लोग सांस की भयानक बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस लग रहे लुक प्लांट के विरोध में वह अदालत से स्टे आर्डर ले चुके हैं, लेकिन बावजूद भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंधी पुलिस थाना सेखवां को भी सूचित कर चुके है। लोगों ने सरकार से मांग की कि इस गांव में लग रहे दूसरे लुक प्लांट की मंजूरी को खारिज करते हुए अदालत के हुक्मों की पालना की जाए। ताकि आने वाले समय में गांव में कोई भी इंसान इस प्लाट के जहरीले धुएं का शिकार होने से बच सके। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के नजदीक तीन गुरुद्वारा साहिब हैं, जहां रोजाना सुबह-शाम काफी संगत नतमस्तक होने के लिए जाती है। इस प्लांट के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इस लुक प्लांट के अंदर से निकल रहे जहरीले धुएं से गांव के लोग भयानक बिमारियों के मरीज बन चुके हैं। इसलिए लुक प्लांट के काम को रोका जाए, ताकि लोगों की जिंदगियों को बचाया जा सके। इस अवसर पर अजैब सिंह, कश्मीर सिंह, हीरा सिंह, गुरवंत सिंह, जोगिंदर सिंह, राजबीर सिंह, बलजीत सिंह, अनूप सिंह, दविंदर सिंह, मुख्तयार सिंह, दलजीत सिंह, निर्मल सिंह, लखविंदर सिंह, मेला सिंह, सुखराज सिंह, मनजीत सिंह, दीवान सिंह, मंगा सिंह, हरी सिंह, गुरवंत सिंह, दीवान सिंह, धर्म सिंह, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, हरपाल सिंह, चैंचल सिंह, बचन सिंह, दविंदर सिंह, मित्रपाल सिंह, बाबा सतनाम सिंह, रविंदर सिंह मौजूद थे।

अदालत के आदेश पर बंद कराया है काम: एसएचओ
इस मामले में जब थाना सेखवां के एसएचओ रबिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह सारा मामला उनके ध्यान में आ गया है। इस संबंध में अदालत के आदेश पर 24 अगस्त तक काम रुकवा दिया गया है। 24 अगस्त के बाद अदालत जैसा आदेश देगी, उसके अनुसार कार्रवाई कर दी जायेगी।
विज्ञापन


सरकारी मंजूरी से करा रहे हैं काम: ठेकेदार
लुक प्लांट के ठेकेदार का कहना है कि वह यह लुक प्लांट कानून के दायरे में रहकर और सरकार की मंजूरी से ही लगा रहे हैं। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से भी मंजूरी ली जा चुकी है। वह अदालत द्वारा दिए स्टे आर्डर के तहत 24 अगस्त के बाद जो आदेश होगा उसके अनुसार वह काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 05जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- गांव ततला में लुक प्लांट के खिलाफ नारेेबाजी करते हुए चार गांव के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed