{"_id":"5a788a814f1c1b410b8b72d7","slug":"201517849217-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के कातिलों की गिरफतारी के लिए एसएसपी कार्यालय के सामने बहन बैठी भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के कातिलों की गिरफतारी के लिए एसएसपी कार्यालय के सामने बहन बैठी भूख हड़ताल पर
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी को बहन भूख हड़ताल पर
पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूूरो
बटाला।
भाई की हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक की बहन सोमवार को एसएसपी दफ्तर के आगे भूख हड़ताल पर बैठ गई। बटाला के पांधियां चौक में 25 अक्टूबर 2017 को मनमोहनप्रीत सिंह उर्फ लक्की रंधावा की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
लक्की रंधावा की बहन रविंदरजीत कौर पत्नी अवतार सिंह वासी घुम्मन खुर्द ने बताया कि उसका भाई मनमोहनप्रीत सिंह वासी बाउली इंद्रजीत सिंह और उसकी पत्नी राजविंदर कौर 25 अक्तूबर 2017 को बाजार गए थे। पांधियां चौक पर कुछ लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को नामजद कर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
रविंदरजीत कौर ने बताया कि उसका परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। पुलिस केवल उन्हें आश्वासन ही दे रही है। मृतक भाई की पत्नी बीमार है लेकिन कोई भी उन्हें इंसाफ नहीं दे रहा। इसके कारण मजबूरन उसे धरने पर बैठना पड़ा। जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती वह यहां से नहीं उठेगी। रविंदरजीत ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके भाई के कातिलों को गिरफ्तार किया जाए। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो- 05जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- एसएसपी कार्यालय बटाला के सामने भूख हड़ताल पर बैठी रविंदरजीत कौर ।