फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   750 युवाओं का नौकरी के लिए हुआ चयन

750 युवाओं का नौकरी के लिए हुआ चयन

Tue, 23 Jan 2018 03:09 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
750 युवाओं का नौकरी के लिए हुआ चयन
750 युवाओं का नौकरी के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

सलारिया फाउंडेशन के रोजगार मेले में 1500 युवाओं ने किया आवेदन
भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया पहुंचे मुख्य रूप से
पठानकोट।
भाजपा नेता स्वर्ण सिंह सलारिया की ओर से बनाई गई सलारिया जन सेवा फाउंडेशन की ओर से युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के उददेश्य के साथ एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा हलका गुरदासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्य में युवाओं ने भाग लिया और नौकरियों के आवेदन किया। इस दौरान 1500 युवाओं ने फार्म भरकर नौकरी के लिए आवेदन किया। जिसमें से 750 युवाओं का चयन नौकरी के लिए मौके पर ही हो गया।
इस दौरान स्वर्ण सिंह सलारिया मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होनें युवाओं को इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इससे पहले पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर परमानंद के समीप लगे इस रोजगार मेले में मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा नेता स्वर्ण सिंह सलारिया का भव्य स्वागत किया गया। स्वर्ण सिंह सलारिया के मेले में पहुंचते ही स्थानीय लोगों एंव युवाओं ने फूल मालांए पहनाकर उनका स्वागत किया और सलारिया व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये। इसके बाद रोजगार मेले का शुभारंभ स्वर्ण सिंह सलारिया की ओर से अपने कर कमलों से किया गया।
विज्ञापन

स्वर्ण सिंह सलारिया ने युवाओं को बताया कि सलारिया जन सेवा फाउंडेशन की स्थापना लोकसभा हलके के हर व्यक्ति की सेवा के लिए किया गया है। इस फाउंडेशन की ओर से रोजगार, स्वास्थ्य, कौशल विकास समेत कई सेवांए लोगों को दी जाएंगी। इस फाउंडेशन की ओर से बेरोजगार युवाओं को नौकरियां देने के लिए यह रोजगार मेला लगाया गया है। इसमें हर पढ़े-लिखे युवा को 20 हजार रूपए प्रति महीना वेतन वाली नौकरी दिलाई जाएगी। इसके अलावा कंपनी द्वारा रहने और खाने-पीने की सुविधा भी मुफ्त दी जाएगी। ओवरटाइम करने वालों को उसके अलग से पैसे भी मिलेंगे। स्वर्ण सिंह सलारिया ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले आने वाले समय में लगते रहेंगे। हर मेले में हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। कोई भी रोजगार से वंचित नहीं होगा। इसके अलावा सलारिया फाउंडेशन की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति के पूरे परिवार को मुफ्त स्वास्थ्य सेवांए मिलेंगी। फाउंडेशन सदस्यों ने बताया कि चयनित किये गए आवेदकों का मेडिकल आजिद करके चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद अगले माह से उनकी ज्वाईनिंग हो जाएगी। वहीं शेष रहते युवाओं की सिलेक्शन भी अगले मेले में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो -2- पठानकोट में लगे रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए स्वर्ण सिंह सलारिया।
फोटो -2ए- पठानकोट में रोजगार मेले में जानकारी देते हुए स्वर्ण सिंह सलारिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed