{"_id":"60311f728ebc3ee91c7ffdcf","slug":"20-family-members-including-mla-datti-corona-infected-amritsar-amritsar-news-pkl4046208124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में विधायक दत्ती समेत परिवार के 20 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में विधायक दत्ती समेत परिवार के 20 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
अमृतसर। उत्तरी विधान सभा क्षेत्र से विधायक सुनील दत्ती समेत उनके 20 रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्य कोरोना संक्रमित आए हैं। संक्रमितों में सुनील दत्ती के बेटे जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य दत्ती, सुनील दत्ती की भाभी पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पार्षद ममता दत्ता भी शामिल हैं। सभी ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
15 और 16 फरवरी को सुनील दत्ती परिवार दिल्ली में था। सुनील दत्ती की बेटी का विवाह अमृतसर के पार्षद अनुज सिक्का के भतीजे से तय हुआ था। शादी समारोह की रस्में पूरी होने के बाद दत्ती व सिक्का परिवार अमृतसर लौट आया। इसी बीच शुक्रवार को दत्ती के पारिवारिक सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद दत्ती और सिक्का परिवार के कुल 35 सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमे ंकेवल दत्ती परिवार के 20 सदस्य पॉजिटिव आए।
सिक्का परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विधायक दत्ती ने लोगों से अपील की कि पिछले दस दिनों में उनके संपर्क में जो भी आया वह सावधानी बरते। सिविल सर्जन डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि दत्ती परिवार बिल्कुल ठीक है। दत्ती सहित सभी होम आइसोलेट हैं। उन्हें फतेह किट्स उपलब्ध करवाई जा रही हैं। दत्ती जिन लोगों के संपर्क में आए थे उनको ढूंढकर उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं।