फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरदासपुर के 9 हलकों में कुल 15 लाख 35 हजार 937 मतदाता

गुरदासपुर के 9 हलकों में कुल 15 लाख 35 हजार 937 मतदाता

Mon, 11 Mar 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर के  9 हलकों में कुल 15 लाख 35 हजार 937 मतदाता
गुरदासपुर में 15 लाख 35 हजार 937 मतदाता चुनेंगे सांसद
विज्ञापन

नौ विधानसभा हलके में कुल 1826 पोलिंग स्टेशन हैं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जिला चुनाव अफसर-कम-डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर विपुल उज्जवल ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों, सिविल एवं पुलिस प्रशासन के साथ मीटिंग की। स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित मीटिंग में विपुल उज्ज्वल ने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता लागू हो चुका है और सभी पार्टियां, सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारी आदर्श संहिता का पालन यकीनी बनाए। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को कहा कि अपनी किसी भी होने वाली मीटिंग का समय और स्थान लोकल पुलिस को बताएं ताकि ट्रैफिक तथा ला एंड आर्डर को कायम रखा जा सके। इसी तरह लाउड स्पीकर की भी इजाजत लेनी पडेगी।

गुरदासपुर लोकसभा हलके में कुल 9 विधानसभा हलके हैं। इसमें सुजानपुर, भोआ (आरक्षित), पठानकोट, दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक है। इन हलकों में कुल 1826 पोलिंग स्टेशन है। कुल 15 लाख 35 हजार 937 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 8 लाख 9 हजार 538 पुरुष, 7 लाख 26 हजार 363 महिलाएं तथा 36 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। लोकसभा हलके में कुल 254 वलनरऐबल लोकेशन, 115 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशनों की शिनाख्त की गई है। वोटों की गिनती के लिए 9 सेंटर बनाए गए है। जिला चुनाव अफसर ने बताया कि 22 अप्रैल 2019 को नोटिफिकेशन जारी होगा और कागज दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल होगी। कागजों की पड़ताल 30 अप्रैल को होगी और दो मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। विपुल उज्ज्वल ने कहा कि चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू करने के लिए सारी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed