फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सुनील जाखड़ ने कपड़ा मंत्री को लिखा पत्र

सुनील जाखड़ ने कपड़ा मंत्री को लिखा पत्र

Thu, 17 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
सुनील जाखड़ ने कपड़ा मंत्री को लिखा पत्र
सुनील जाखड़ ने कपड़ा मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन

धारीवाल वूलन मिल के कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी करने के लिए कहा
अगस्त 2017 से कर्मचारियों को नही मिल रहा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व गुरदासपुर से लोक सभा सदस्य सुनील जाखड़ ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी को पत्र लिखकर धारीवाल की वूलन मिल के कर्मचारियों का बकाया वेतन तुरंत जारी करने की मांग की है। जाखड़ ने इस मिल के कर्मचारियों का दर्द बयां करते हुए केंद्रीय मंत्री के पास मुद्दा उठाते हुए पत्र में बताया है कि यह न्यू एर्जटेन वूलन मिल बीआईसी लिमिटेड कानपुर, जोकि कपड़ा मंत्रालय के अधीन है, के कर्मचारियों को अगस्त 2017 से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण कर्मचारियों का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। जाखड़ ने बताया कि सरकार द्वारा इस मिल को बंद करने का निर्णय क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को तबाह करने के समान होगा और इससे 1000 परिवार तौर पर प्रभावित होंगे जबकि 350 कर्मचारी तो पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने इन कर्मचारियों की त्रासदी का वर्णन करते हुए बताया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दिए मांग पत्र में कहा है कि वेतन न मिलने से बीमारी से त्रस्त कई कर्मियों की मौत हो चुकी है। लोकसभा सदस्य ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि यह मिल इस सीमावर्ती क्षेत्र की आर्थिकता का आधार है और इसे बंद न किया जाए व कर्मचारियों का बकाया वेतन तुरंत जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed