{"_id":"5beef518bdec2269377f834c","slug":"191542386968-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर कोटली अड्ड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रात 12 बजे हुए हादसे में घायल युवक को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह निवासी गांव बुड्डा नगर के रूप में हुई है। पुलिस थाना सदर के एएसआई सतिंद्र पाल के अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाए बयान में बताया कि उनका एक रिश्तेदार स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती है। बीती रात अस्पताल में उस रिश्तेदार को खाना देने के लिए लखविन्द्र सिंह गया था। जब वह कोटली अड्डा के पास सड़क क्रास करने लगा तो अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उसने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने उक्त बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।