फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बीडीपीओ कार्यालय के सामने मजदूरों ने प्रदर्शन किया

बीडीपीओ कार्यालय के सामने मजदूरों ने प्रदर्शन किया

Mon, 16 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय के सामने मजदूरों ने प्रदर्शन किया
बीडीपीओ कार्यालय के सामने मजदूरों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
बीडीपीओ कार्यालय के सामने सोमवार को मजदूर मुक्ति मोर्चा और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन की ओर से मनरेगा स्कीम को पूरी तरह लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर नारेबाजी की। लिबरेशन के प्रादेशिक सचिव गुरमीत सिंह बख्तपुरा, मजदूर नेता गुलजार सिंह, विजय कुमार सोहल और अश्वनी कुमार हैप्पी ने कहा कि मनरेगा को सही से लागू नहीं किया जा रहा और जनतक मसलों की तरफ भी कोई ध्यान दिया जा रहा है। इसको लेकर मजदूरों में रोष है।

नेताओं ने कहा कि उनकी मांग है कि बेघर मजदूरों को प्लाट दिए जाएं और ग्रांटें दी जाए, मगर अब तक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। उक्त नेताओं ने बताया कि बीते साल की मनरेगा स्कीम के तहत किए काम के मेहनताने की अभी तक अदायगी नहीं हुई है। इसके अलावा इस साल के चार महीने बीत जाने के बावजूद किसी को मनरेगा योजना का लाभ नही दिया गया। इस दौरान गुरविंदर सिंह, बलबीर सिंह, सुखदेव सिंह, गोपाल पाला और कुलदीप राजू भी मौजूद थे।
विज्ञापन



फोटो- 16जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में बीडीपीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते मजदूर संगठन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed