फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पिछले दो महीनों में 107 हलकों के पौने 3 लाख वर्करों को मिला हूं- सुखबीर बादल

पिछले दो महीनों में 107 हलकों के पौने 3 लाख वर्करों को मिला हूं- सुखबीर बादल

Fri, 29 Mar 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
पिछले दो महीनों में 107 हलकों के पौने 3 लाख वर्करों को मिला हूं- सुखबीर बादल
पिछले दो महीनों में 107 हलकों को दौरा किया : सुखबीर
विज्ञापन

श्री हरगोबिंदपुर के कस्बा ऊधनवाल में चुुनावी रैली में बोले शिअद प्रधान
कहा, वादे पूरे न कर पाने से कांग्रेस सरकार से लोगों का भरोसा उठा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पूर्व डिप्टी सीएम और शिअद के प्रधान सुखबीर बादल ने शुक्रवार को हलका श्री हरगोबिंदपुर के कस्बा ऊधनवाल में चुुनावी रैली की। उनके साथ जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली और देस राज धुग्गा भी मौजूद थे। रैली के दौरान बादल ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया वहीं पुलिस अधिकारियों को भी गलत केस दर्ज करने का हरजाना भुगतने के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी।
इस दौरान सुखबीर ने कहा कि सीएम ने गुटका साहिब की कसम खाकर जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा न कर पाने के बाद लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। कैप्टन अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान केवल छह बार पंजाब आए हैं, जबकि वह पिछले दो माह में 107 हलकों में जा चुके हैं और करीब पौने 3 लाख वर्करों से मिल चुके हैं। बादल ने कहा कि अकाली दल को कोई खत्म नहीं कर सकता। कौमें वह तगड़ी हैं, जो एक झंडे तले इकट्ठी हों। अकाली वर्करों ने 15-15 साल जेलें काटी हुई हैं, 2-3 महीने का उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

चाहे रात के 12 बजे जाएं, सभी के साथ फोटो खिंचवाकर ही जाएंगे
सुखबीर ने अपने भाषण के बाद कहा कि वह आज सभी के साथ फोटो खिंचवा कर ही जाएंगे, चाहे रात के 12 बज जाएं। समर्थकों को सुखबीर बादल ने कहा कि सेल्फी कोई न ले, एक-एक करके मंच पर आता जाए और फोटो खिंचवा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो- 29जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- हलका श्री हरगोबिंदपुर के कस्बा ऊधनवाल में रैली को संबोधित करते हुये सुखबीर बादल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed