फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   द्घि का पाकिस्तान जाने का निर्णय सिद्घू के सोचने का अपना नजरिया- सीएम

द्घि का पाकिस्तान जाने का निर्णय सिद्घू के सोचने का अपना नजरिया- सीएम

Mon, 26 Nov 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
द्घि का पाकिस्तान जाने का निर्णय सिद्घू के सोचने का अपना नजरिया- सीएम
रोहतक-नोएडा सहित अन्य केंद्र
विज्ञापन


पाकिस्तान जाने का फैसला सिद्धू का अपना नजरिया: सीएम
कैबिनेट मंत्री के पाक दौरे पर जाने के फैसले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रतिक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को डेरा बाबा नानक में कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान जाने का फैसला उनका अपना नजरिया है, लेकिन जब पड़ोसी देश भारतीय सैनिकों और नागरिकों की हत्या कर रहा हो तो वह निजी तौर पर वहां जाने की नहीं सोच सकते। करतारपुर कॉरिडोर के लिए शिलान्यास के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक फौजी होने के नाते वह मासूम लोगों की हत्याओं को सहन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि फिर पाकिस्तानी स्नाइपरों के हमले एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हालात में वह पड़ोसी देश में नहीं जा सकते। पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के लिए शिलान्यास रखने की रस्म के अवसर पर भारत सरकार की ओर से अपने मंत्री भेजने के फैसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जैसा ठीक समझें, वैसा करें, लेकिन वह निजी तौर पर महसूस करते हैं कि भारतीय सैनिकों और नागरिकों की भावनाओं के प्रति और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की नीति और आतंकवादी ग्रुपों को समर्थन के मद्देनजर भारत में जो हो रहा है, केंद्र सरकार उससे अपनी आंखें बंद नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में आतंकवाद के घृणित कार्यों में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में दुनिया अच्छी तरह जानती है, जिसका जीता जागता उदाहरण पठानकोट, मुंबई, दीनानगर और जम्मू-कश्मीर में हो रहे हमले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed