फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   स्वर्गीय सुनील दत की 13वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

स्वर्गीय सुनील दत की 13वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

Sat, 26 May 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
स्वर्गीय सुनील दत की 13वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
‘सहीं मायने में एंग्री यंगमैन थे सुनीलदत्त’
विज्ञापन

आतंकवाद के समय शांति के लिए मुंबई से अमृतसर तक पैदल यात्रा की: डा.वेरका
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर
हिंदी सिनेमा जगत और राजनेता के तौर पर अपनी अलग ही छाप छोड़ने वाले स्वर्गीय सुनील दत्त की 13वीं पुण्य तिथि पर विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गायक गनव प्रेम गिल ने सुनील दत्त की फिल्म के गीत गुनगुनाये और डॉक्टर वेरका ने अपनी लिखी एक कविता सुनाकर सुनील दत्त को याद किया।
डा. वेरका ने कहा सुनील दत्त पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने सही मायने में एंग्री यंगमैन की भूमिका निभाई। वह एक ऐसे राजनेता भी थे, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवाद के समय शांति का संदेश देते हुए मुंबई से अमृतसर तक पैदल यात्रा की। डॉक्टर वेरका बताते हैं कि उस समय वह खुद भी स्वर्गीय दत्त के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

झेलम जिले के खुर्द गांव में 06 जून 1929 को जन्मे बलराज रघुनाथ दत्त उर्फ सुनील दत्त बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखते थे। उन्हें अपने करियर के शुरूआती दौर में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने जीवन यापन के लिये उन्हें बस डिपो में चेकिंग क्लर्क के रूप में काम किया वहां उन्हें 120 रुपये महीना मिला करता। उन्होंने रेडियो सिलोन में भी काम किया वहां वह फिल्मी कलाकारों का साक्षात्कार लिया करते थे। प्रत्येक साक्षात्कार के लिए उन्हें 25 रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1955 में प्रदर्शित फिल्म रेलवे प्लेटफार्म से की। सुनील दत्त की किस्मत का सितारा 1957 में प्रदर्शित फिल्म मदर इंडिया से चमका। इस फिल्म में सुनील दत्त का किरदार एंग्री यंगमैन का था। इस फिल्म में उन्होंने नरगिस के पुत्र का किरदार निभाया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस आग से घिर गई थीं। सुनीलदत्त अपनी जान की परवाह किए बिना आग मे कूद गये और नर्गिस को बचा लाए। इस मौके पर पार्षद पति छवि ढिल्लों, पार्षद प्रमोद बबला, पार्षद पति सतविंदर सिंह सत्त, पार्षद जगदीश कालिया, पार्षद पति विनीत गुलाटी, पार्षद पति कंवलजीत सिंह ढिल्लों, डिम्पल अरोड़ा, पार्षद पति संजीव टांगरी, डॉक्टर अनूप, दलजीत सिंह, संजीव कौशल, बॉबी चौहान, राजीव सहगल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed