फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डिफॉल्टर का मीटर काटने गए पावरकॉम के अधकिरी से उलझी महिला,

डिफॉल्टर का मीटर काटने गए पावरकॉम के अधकिरी से उलझी महिला,

Tue, 20 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
डिफॉल्टर का मीटर काटने गए पावरकॉम के अधकिरी से उलझी  महिला,
पावरकॉम अधिकारी से उलझी महिला
विज्ञापन

एसडीओ ने पुलिस को बुला कर काटा मीटर का कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गीता भवन रोड पर अशोक चिप्स वाले की गली में डिफाल्टर का कनेक्शन काटने गए पावरकॉम के अधिकारियों से एक महिला ने बदतमीजी की। महिला ने अधिकारियों पर बरसते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। बात बिगड़ती देख पावरकाम के अधिकारियों ने पुलिस सहायता ली और बिजली मीटर का कनेक्शन काट दिया गया।
पावरकॉम के एसडीओ जसवीर सिंह घुम्मन ने बताया कि सरकार के आदेशों पर उन लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिन्होंने पिछले कई वर्षों से बिजली का बिल अदा नहीं किया है। वह मंगलवार को मोहल्ला इस्लामाबाद में राकेश उर्फ काका का कनेेक्शन काटने गए। घर में मौजूद महिला ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने बिजली का बिल अदा करने की बात कही तो महिला आक्रोशित होकर पावरकॉम कर्मचारियों पर ही टूट पड़ी, और एसडीओ को गालियां निकाली शुरू कर दीं।
विज्ञापन

इस पर पावरकॉम के अधिकारियों ने कंट्रोल रूम पर सूचित करके पुलिस सहायता ली। पुलिस की मौजूदगी कर्मचारियों ने कनेक्शन काट दिया। घुम्मन ने बताया कि सरकार के आदेशों पर डिफाल्टरों पर कार्रवाई की जा रही है । इस दौरान आक्रोशित लोग कर्मचारी पर हमला करने की कोशिश करते है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं, वह तत्काल जमा करवा दें, नहीं तो मजबूरन विभाग को कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed