{"_id":"5965027e4f1c1b700c8b45ce","slug":"181499791998-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर भारी पड़ी भक्तों की आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर भारी पड़ी भक्तों की आस्था
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंक पर आस्था भारी, अमरनाथ यात्रा जारी
हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालु पठानकोट से रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बाद तमाम हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। इससे बावजूद हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई है। आतंकवाद पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है। अमरनाथ जा रहे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने हमले के बाद भी अपनी यात्रा को रद्द न करने का फैसला किया है। बाहर से आए श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था मंगलवार को अमरनाथ के लिए पठानकोट से रवाना हुआ।
श्रद्धालुओं का कहना है कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर वह दुखी जरूर हैं। लेकिन उनके दिल में किसी भी प्रकार का डर नहीं है। वहीं हिंदू नेताओं की मांग है कि सरकार को हिंदुओं की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए और आतंकवाद को करारा जवाब देना चाहिए। हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु रमेश, राजू, आकाश, चरण दास आदि ने बताया कि वह घर से अमरनाथ यात्रा के लिए आए हैं। उन्हें मंगलवार की सुबह ही अमरनाथ में हुए हमले की जानकारी मिली है। आतंकी हमले के बाद भी वह पठानकोट से अमरनाथ के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार का कोई डर नहीं है। आतंकी हमले में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जरूर है।