फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ओवरब्रिज संघर्ष समिति ने की भूख हड़ताल, केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ओवरब्रिज संघर्ष समिति ने की भूख हड़ताल, केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 25 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज संघर्ष समिति ने की भूख हड़ताल, केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
ओवरब्रिज संघर्ष समिति ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कहा, फाटक बंद रहने से पठानकोट पहुंचने में लगता एक घंटा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति की ओर से पठानकोट-सुजानपुर रोड पर पड़ते रेलवे फाटक की समस्या के हल के लिए रविवार को प्रधान सुरिंद्र मंहास की अध्यक्षता में रेलवे फाटक के पास सांकेतिक भूख हड़ताल रखी। इस दौरान रोष प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
समिति के चेयरमैन बलवीर सलारिया वने कहा कि पठानकोट-सुजानपुर रोड पर रेलवे फाटक के अधिकतर समय तक बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब से लाइन का दोहरीकरण हुआ है, तब से यह समस्या काफी बढ़ गई है। रोजाना जम्मू के लिए 100 के करीब गाड़ियां अप डाउन होती हैं। इससे फाटक दिन में काफी देर बंद रहता है। कई बार तो फाटक बंद होने पर 3-4 ट्रेनों कोगुजारा जाता है। इससे लोगों को कई बार एक घंटा तक फाटक पर लगे ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पठानकोट से सुजानपुर की दूरी को तय करने में इसके कारण एक घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। फाटक बंद रहने से स्कूल के बच्चों तथा ड्यूटी पर जाने वाले लोग अक्सर लेट हो जाते हैं। सुजानपुर क्षेत्र के लोगों की पिछले काफी समय से इस समस्या को हल करने की मांग की जा रही । अभी तक इस समस्या के हल के लिए कुछ नहीं किया गया। इिससे लोगों में काफी रोष है। जब तक इस समस्या का हल नहीं होगा उनका यह संघर्ष चलता रहेगा। अगली सांकेतिक भूख हड़ताल 2 दिसंबर को की जाएगी। इस मौके पर पवन महाजन, यशपाल, गौतम सिंह, दीप जसरोटिया, अजीत सिंह, परषोतम महाजन, हरसिमरन सिंह, अशोक साही, मोहन सलारिया, लकी सरमाल, राकेश सलगोत्रा, गोल्डी, पवन कुमार, आरएन बसोत्रा व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed