फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   संदिग्ध हालत में सड़क के किनारे पर व्यक्ति का शव मिला

संदिग्ध हालत में सड़क के किनारे पर व्यक्ति का शव मिला

Wed, 12 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में सड़क के किनारे पर व्यक्ति का शव मिला
सड़क किनारे मिला नौजवान का शव
विज्ञापन

परिजन बोले, जहरीली शराब पीने से हुई मौत
पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा रोड के पास बुधवार को एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला। जैसे ही मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की पहचान बलजीत सिंह (36) उर्फ बल्ली निवासी शुक्रपुरा बटाला के रूप में की। परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक बलजीत सिंह की पत्नी सुखवंत कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। एएसआई ने बताया कि मृतक बलजीत सिंह की पत्नी सुखवंत कौर ने जानकारी दी है कि उसका पति बलजीत सिंह शराब पीने का आदी था। बुधवार सुबह नजदीकी गांव खतीब में शराब पीने गया था। शराब पीकर लौटते समय वह रास्ते में गिर गया। किसी व्यक्ति ने घर में आकर बताया बलजीत सिंह सड़क पर गिरा पड़ा है। जब वह घटनास्थल पर पहुंची तो बलजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। पत्नी सुखवंत कौर ने बताया कि वह और उसका परिवार बलजीत सिंह की शराब पीने की आदत से परेशान था। पत्नी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव खतीब में अवैध जहरीली शराब बिकती है। जहरीली शराब पीने के कारण उसके पति की मौत हुई है। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बलजीत सिंह की मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। मृतक की पत्नी और भाई ने प्रशासन से मांग की है कि गांव खतीब में जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed