फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नामांकण पत्र दाखिल करवाने आये कांग्रेसी औैर अकालियों के बीच हुई झडप, जबरदस्त हुई पत्थरबाजी

नामांकण पत्र दाखिल करवाने आये कांग्रेसी औैर अकालियों के बीच हुई झडप, जबरदस्त हुई पत्थरबाजी

Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नामांकण पत्र दाखिल करवाने आये कांग्रेसी औैर अकालियों के बीच हुई झडप, जबरदस्त हुई पत्थरबाजी
कांग्रेसी और अकालियों के बीच पत्थरबाजी
विज्ञापन

अकालियों ने डेरा बाबा नानक बस स्टैंड के सामने लगाया धरना
डीएसपी के आश्वासन के बाद अकालियों ने बंद किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। जिला परिषद औैर पंचायत समिति के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को डेरा बाबा नानक में कांग्रेसी और अकाली वर्करों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। दोनों दलों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी में अकाली नेता इंद्रजीत सिंह रंधावा,अमरीक सिंह खलीलपुर औैर सुखविंदर सिंह अगवान के अलावा अन्य कई वर्कर घायल हो गए और नामजदगी केंद्र के बाहर खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये।

अकालियों ने कांग्रेसियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए हैं। गुस्साए अकाली वर्कर डेरा बाबा नानक के बस स्टैंड चौक में बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। अगुवाई कर रहे अकाली नेता इंद्रजीत सिंह रंधावा, अमरीक सिंह खलीलपुर,सुखविंदर सिंह अगवान औैर मनमोहन सिंह पखोंके ने बताया कि उनका प्रदर्शन कांग्रेसी वर्करों की ओर से किए गए हमले के विरोध में हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने उम्मीद्वारों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करवाने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी वर्करों ने उन पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस पत्थरबाजी में उनके कई वर्कर घायल हो गये। अकाली नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हए कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी से नही निभाया। उन्होंने मांग की है कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। मौके पर पहुंचे डीएसपी डेरा बाबा नानक ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारी अकाली नेताओं को शांत करवाया। डीएसपी हरिंदर सिंह मान ने बताया कि अकाली नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनप र पत्थरबाजी कांग्रेसी वर्करों ने की है। उन्होंने बताया कि वीडियो क्लिप से यह पता लगाया जाएगा हमलावर कौन थे, जिन्होंने पत्थरबाजी की है। अकालियों ने पुलिस को बताया है कि उनके पास कांग्रेसी वर्करों की ओर से पत्थरबाजी करने के वीडियो क्लिप है। क्लिप देखने के बाद जो भी आरोपी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोप निराधार है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिये जिम्मेदारी से ड्यूटी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed