फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बाबा अंबेडकर की देन देश भुला नहीं सकता - कैप्टन

बाबा अंबेडकर की देन देश भुला नहीं सकता - कैप्टन

Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बाबा अंबेडकर की देन देश भुला नहीं सकता - कैप्टन
डॉ. अंबेडकर की देन देश नहीं भुला सकता : कैप्टन
विज्ञापन

बाबा साहिब की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने भेंट किए श्रद्धासुमन
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर की देन देश कभी भुला नहीं सकता। उनके बनाए गए संविधान के साथ देश चल रहा है। यह उनकी देश की जनता के प्रति मेहनत और लियाकत का परिणाम है। कैप्टन बुधवार को आर्ट गैलरी में विधायक डॉ. राजकुमार वेरका की ओर से बाबा साहिब की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान विधायक राजकुमार की ओर से बनाई गई बाबा साहिब पर लघु फिल्म और देश भक्ति पर बनी वीडियो एलबम भी दिखाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पढ़े लिखे लोग गिनती के थे, उस समय डॉ. अंबेडकर ने विदेश में जाकर उच्च शिक्षा ली। उन्होंने देश की तरक्की के लिए अपने ज्ञान और अपनी जिंदगी समर्पित कर दी। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें देश का संविधान लिखने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर सांसद गुरजीत सिंह औजला, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मीडिया सलाहकार रवीन, मुख्यमंत्री के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया, विधायक ओपी सोनी, विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, विधायक तरसेम सिंह डीसी, कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा, पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रोफेसर दरबारी लाल और लघु फिल्म बनाने वाले डायरेक्ट विजय दत्त विकास भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed