{"_id":"59e23d484f1c1bf2538b7384","slug":"171507999048-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के बाद भगवान को खुश करने में जुटे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के बाद भगवान को खुश करने में जुटे प्रत्याशी
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मांगा वरदान, सांसद बना दो भगवान’
उपचुनाव के परिणाम से पहले सलारिया ने किया हवन, खजूरिया पहुंचे मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
गुरदासपुर उपचुनाव में एक महीने से जनता को खुश करने में लगे प्रत्याशी अब भगवान को प्रसन्न करने में जुट गए हैं। उपचुनाव के नतीजे घोषित होने से एक दिन पहले प्रत्याशियों प्रार्थना करने में प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके लिए शिअद-भाजपा के सांझे प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया ने जहां हवन किया तो वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश खजूरिया ने माता के मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ शनिवार को चंडीगढ़ में ही थे। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के अनुसार जाखड़ रविवार को हलके में पहुंचेंगे।
सलारिया ने जहां अपनी पार्टी और हलके की जनता को उपचुनाव में साथ देने के लिए आभार जताते हुए जीत का दावा किया।वहीं खजूरिया ने उपचुनाव को एक जंग और खुद को बुलंद हौसलों वाला फौजी बताते हुए जीत का दावा किया। वहीं दावों में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस नेता भी अपने प्रत्याशी सुनील जाखड़ की जीत के दावे लगातार ठोक रहे हैं।
शिअद-भाजपा के सांझे प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया नेचिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हवन का आयोजन करवाया। हवन में सलारिया ने पत्नी संतोष सलारिया और पूरे परिवार समेत शिरकत की। सलारिया ने कहा कि अब सिर्फ नतीजे का इंतजार है। उन्होंनेहलके की जनता और पार्टी प्रचार में पूरे जोश से काम करने वाले पार्टी नेताओं और वर्करों का आभार जताया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश खजूरिया ने गांव करोली के नजदीक स्थित गढ़ वाली माता मंदिर में जाकर माथा टेका और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान खजूरिया ने कहा कि उपचुनाव उनके लिए एक जंग की तरह हैं। फौज में रहते हुए उन्होंने कई लड़ाइयां लड़ीं हैं। उन्हें नतीजे को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव नहीं हैं।