फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भाजपा कार्यकर्ता शक्ति से कांग्रेंस भ्रष्टाचार से चुनाव लड़ते है :--- श्वेत मलिक

भाजपा कार्यकर्ता शक्ति से कांग्रेंस भ्रष्टाचार से चुनाव लड़ते है :--- श्वेत मलिक

Fri, 15 Mar 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता शक्ति से कांग्रेंस भ्रष्टाचार से चुनाव लड़ते है :--- श्वेत मलिक
मोदी नाम की सुनामी नहीं रुकेगी: मलिक
विज्ञापन

मंच से उतर कर कार्यकर्ताओं में जाकर मलिक ने किया उनका अभिनंदन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मलिक ने शुक्रवार को गुरदासपुर व बटाला का दौरा किया। जिलाध्यक्ष बालकिशन मित्तल बटाला में राकेश भाटिया ने कार्यकर्ताओं ने मलिक का स्वागत किया।
यह आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में मलिक ने कहा कि कांग्रेस के लोग खाते भारत का है और गाते पाकिस्तान का है। प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से रोकने के लिए पूरे देश की भ्रष्ट पार्टियां मिलकर एक मिलावटी ठगबंधन बना कर एकजुट हो रही है। मोदी नाम की सुनामी को रोकने का दम इनमें से किसी में भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पीएम इमरान खान कांग्रेस के समर्थन में उतर चुका है। मलिक ने कहा कि गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के कुछ नेता सुनील जाखड़ को चुनाव लड़वाने की बात कर रहे हैं। जबकि उनकी अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा व अन्य इसके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इनकी अपनी ही पार्टी एकजुट नहीं है।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलता है। भाजपा का कार्यकर्ता हर लक्ष्य को पाने में पूरी तरह से सक्षम है। चुनावी मैदान में उतरने के लिए कार्यकर्ताओं के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्य, हर वर्ग के लिये लाभकारी योजनाएं और आम जनता के जीवन के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों की लंबी सूची है। मंच से उतरते ही मलिक ने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर, प्रवीण बांसल, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष बालकिशन मित्तल, जगदीश साहनी, कविता खन्ना, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख हरविंदर संधू, जनार्दन शर्मा, वरुण्र पुरी, विनय महाजन, नरेश महाजन, परमिंदर गिल. कवलाजीत चावला, रणजीत सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद कालरा, जतिंदर परदेसी, मनोज शर्मा, बीडी दूपर, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा, नीलम महंत, अलका महंत व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed