फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खालसा हाकी अकादमी की पांच खिलाड़ी नेशनल कैंप के लिए चुनी गयी

खालसा हाकी अकादमी की पांच खिलाड़ी नेशनल कैंप के लिए चुनी गयी

Thu, 10 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
खालसा हाकी अकादमी की पांच खिलाड़ी नेशनल कैंप के लिए चुनी गयी
पांचों महिला खिलाड़ी अपने खेल को और निखारेंगी : छिना
विज्ञापन

राष्ट्रीय हाकी टीम के लिए लगाए जा रहे कैंप के लिए खिलाड़ियों के चयन पर जताई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। खालसा कालेज चैरिटेबल सोसाइटी के तहत चल रही खालसा हाकी अकादमी (महिला) की पांच खिलाड़ियों का लखनऊ में होने जा रही राष्ट्रीय हाकी टीम के लिए लगाए जा रहे कैंप के लिए चयन हो गया है। इस पर प्रबंधकों ने खुशी का इजहार किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन सख्त प्रशिक्षण व उनकी ओर से पिछले समय के दौरान शानदार प्रदर्शन करने पर संभव हुआ है।
काउंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने राष्ट्रीय कैंप के लिए चुनी गई खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिमरन चोपड़ा, प्रभलीन कौर, गगनदीप कौर, रीत व प्रियंका इस कैंप में हॉकी के इंटरनेशनल कोच से ट्रेनिंग लेकर अपने खेल को निखारेंगी।
विज्ञापन

खालसा कॉलेज की ओर से संचालित हॉकी अकादमी की पांच खिलाड़ियों का चयन एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश व राष्ट्रीय खेलों में खेलने के बाद वह आगामी मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निर्देशक खेल डा. कंवलजीत सिंह ने छात्राओं के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित कैंप के लिए रवाना हो गई है। 2020 में होने जा रही ओलंपिक खेलों के लिए शानदार प्रदर्शन करके उच्च उपलब्धि प्राप्त करना खिलाड़ियों का मुख्य लक्ष्य है। इससे पहले छीना ने कहा कि मैनेजमेंट खेलों के क्षेत्र को उत्साहित करने व खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने निदेशक खेल डा. कंवलजीत सिंह, चीफ हाकी कोच बलदेव सिंह व सहायक कोच अमरजीत सिंह के लिए उनकी लगातार निगरानी व सख्त मेहनत के लिए प्रशंसा की व टीम की इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed