फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विश्वप्रसिद्घ बाबे के विवाह पर्व में शिअद के किसी नेता को शामिल नही होने दिया जायेगा- शिरोमणि अकाली दल अमृतसर

विश्वप्रसिद्घ बाबे के विवाह पर्व में शिअद के किसी नेता को शामिल नही होने दिया जायेगा- शिरोमणि अकाली दल अमृतसर

Mon, 03 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
विश्वप्रसिद्घ बाबे के विवाह पर्व में शिअद के किसी नेता को शामिल नही होने दिया जायेगा- शिरोमणि अकाली दल अमृतसर
बाबे के विवाह पर्व पर शिअद के किसी नेता को शामिल नहीं देंगे: शिअद अमृतसर
विज्ञापन

बेदअबी करने वालों के खिलाफ 15 दिन में कार्रवाई न करने पर जम्मू जाने वाली बसें और ट्रेनें रोकने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला के विश्व प्रसिद्ध श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर शिअद अकाली के नेताओं को पर्व की अगुवाई नहीं करने दी जाएगी और न ही किसी शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेता को बटाला में दाखिल होने दिया जाएगा। अगर बाहर से शिअद के नेता विवाह पर्व में शामिल होने आते हैं तो शिरोमणि अकाली दल (मान, अमृतसर) उनका घेराव करेगी और काले झंडे दिखाकर उन्हें वापस जाने को मजबूर करेंगी। वहीं शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कि अगर गुरु ग्रंथ साहिब की बेदअबी करने वालों के खिलाफ 15 दिन में कोई ठोस कार्रवाई न हुई तो वह जम्मू को जाने वाली बसें और ट्रेनों को रोक देंगे। यह चेतावनी सोमवार को गांधी चौक में बरगाड़ी मामले औैर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेदअदबी करने वाले आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान दी गई। प्रदर्शन की अगुवाई सुखजिंदर सिंह ने की। प्रदर्शन के दौरान सुखजिंदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व की अगुवाई जोकि हर साल एसजीपीसी मेंबर और अकाली नेता गुरिंदरपाल सिंह गोरा करते हैं, उन्हें इस बार विवाह पर्व की अगुवाई नहीं करने दी जाएगी। इसके अलावा गोरा समेत, जिला प्रधान बब्बेहाली, बीबी जागीर कौर, काहलों आदि किसी भी अकाली नेता को विवाह पर्व में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई भी शिअद नेता आता है तो उसका काली झंडियों से ओर हर तरह से विरोध किया जाएगा। अकाली नेता विवाह पर्व में शामिल न हों इसे लेकर शिअद अमृतसर के नेताओं द्वारा जगह-जगह पर नाकाबंदी की जाएगी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित नारे लगाए। इन संबंध में डीएसपी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि इन नारों को लेकर प्रदर्शनकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed