{"_id":"5b75aa5542c79244f852cb72","slug":"161534437973-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदी बजरी कंपनी के लोग बोले, नलों से पानी निकलता नहीं और बारिश से डूब जाता है वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेदी बजरी कंपनी के लोग बोले, नलों से पानी निकलता नहीं और बारिश से डूब जाता है वार्ड
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग बोले, नलों में पानी नहीं, बारिश में डूब जाता है वार्ड
विधायक विज ने सुनी बेदी बजरी कंपनी, म्यूनिसिपल कॉलोनी और भदरोया के लोगों की समस्याएं
कहा- 10 करोड़ से डेवलप होगा एरिया, 13 अगस्त को लोगों ने नेश्नल हाइवे जाम कर किया था प्रदर्शन।
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पिछले दिनों जलभराव के बाद वार्ड 20 के लोगों द्वारा नेश्नल हाइवे पर किए गए ट्रैफिक जाम और विरोध के बाद विधायक ने उक्त एरिया में विजिट कर लोगों की समस्याओं को सुना। बेदी बजरी कंपनी के लोगों ने कहा कि बचपन से अभी तक नेताओं ने केवल आश्वासन दिए, लेकिन इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा। लोगों ने कहा कि एरिया में सबसे बड़ी समस्या पानी है, वार्ड में नलों से पानी आता नहीं और बरसात का पानी पूरा एरिया डुबो देता है। शहर के कॉलोनाइजरों ने नालों पर कब्जे कर लिए जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो रही। चक्की दरिया में उफान से कई घर बह गए। चक्की क्वारी रेलवे लाइन के नीचे से फाउंडेशन बह चुकी है। जिस पर विधायक ने लोगों को विकास कार्यों के लिए बनाए नक्शे और कागजात दिखाते कहा कि उन्हें विधायक बने केवल डेढ़ वर्ष हुआ है, लोगों की समस्याओं के अनुसार पूरा नक्शा तैयार किया है। विधायक ने कहा कि डिफेंस कॉलोनी से लेकर बेदी बजरी कंपनी, आधुनिक विहार के एरिया में समस्याओं को प्वाइंट आउट कर लिया गया है। इस एरिया की डेवलपमेंट पर 8 से 10 करोड़ खर्च किया जाएगा। इसके अलावा पूरे नगर निगम एरिया में सीवरेज पानी पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं, जिसके लिए राज्य सरकार ने भी सहमति जताई है।
बोर के लिए वार्ड वासी ने दी 5 मरले जमीन
इसी दौरान बेदी कंपनी के बुजूर्ग रमेश कुमार ने अपनी खेती योग्य जमीन से 5 मरले जमीन प्रशासन को देने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि इस जमीन पर बड़ा बोर करवाया जाएगा ताकि लोगों को पीने के पानी की समस्या पेश न आए।