{"_id":"5a4bb2f44f1c1b4f198b477e","slug":"161514910452-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बिक रही मछली की प्रशासन ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बिक रही मछली की प्रशासन ने की जांच
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली के सैंपल जांच के लिए भेजे
पठानकोट। जिलाधीश नीलिमा की ओर से गठित टीम ने शहर में मछली विक्रेताओं की दुकानों का औचक दौरा किया। इस दौरान मछलियों से नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम में डॉ अमरीक सिंह ब्लाक कृषि अधिकारी, गुरिंद्र सिंह रंधावा मछली पालन अधिकारी, रजिंद्रपाल सिंह सहायक कमिश्नर स्वास्थ्य विभाग, सिमरन कौर सहायक फूड अधिकारी, हजूर सिह, शिव कुमार, रविन्द्र शामिल थे। गुरिंद्र रंधावा ने बताया कि चेकिंग का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सही मछली उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जिला कृषि उत्पादन कमेटी की बैठक में जिलाधीश ने विशेष टीम बनाकर शहर में मछली विक्रेताओं की औचक चेकिंग के आदेश दिये थे। उन्होंने बताया कि आज तीन विक्रेताओं की दुकानों पर मछली के नमूने भरे गए र्हैं। नमूने स्वास्थ्य विभाग की प्रयोगशाला में भेज दिये गए हैं।