फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Suspicious drone activity at Amritsar airport; 3 flights diverted

Amritsar News: अमृतसर एयरपोर्ट पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि, 3 उड़ानें डायवर्ट

Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Suspicious drone activity at Amritsar airport; 3 flights diverted
सुरक्षा कारणों से एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली वापस भेजी
विज्ञापन

इंडिगो और मलयेशिया एयरलाइंस की उड़ानें भी डायवर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास रविवार रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आई। सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट किया गया। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के आसमान में दो से तीन ड्रोन उड़ते देखे गए।
सुरक्षा के मद्देनजर रनवे का संचालन रोक दिया गया। इसके चलते अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। यात्रियों को अचानक हुई परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात करीब 9:30 बजे सीआईएसएफ के जवानों ने ड्रोन देखे थे। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन एहतियातन रोका गया। रात करीब 10:30 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने लगी।
विज्ञापन

डायवर्ट उड़ानें और जांच
ड्रोन गतिविधि के कारण एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-855 को दिल्ली वापस भेजा गया। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5028 को चंडीगढ़ और मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-118 को दिल्ली डायवर्ट किया गया। अमृतसर एयरपोर्ट पर छह सितंबर को भी ऐसी ही ड्रोन गतिविधि सामने आई थी तब भी संचालन 90 मिनट रोकना पड़ा था। फिलहाल रविवार रात देखे गए ड्रोन और उन्हें उड़ाने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed