फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र में ब्रह्मपुरा का कोई भी राजनीतकि वजूद नहीं:जागीर कौर

खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र में ब्रह्मपुरा का कोई भी राजनीतकि वजूद नहीं:जागीर कौर

Wed, 13 Mar 2019 10:19 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र में ब्रह्मपुरा का कोई भी राजनीतकि वजूद नहीं:जागीर कौर
ब्रह्मपुरा का राजनीतिक वजूद नहीं बचा: जागीर कौर
विज्ञापन

कहा, पटियाला के बाद जेजे सिंह की खडूर साहिब में होगी जमानत जब्त
बीबी परमजीत कौर को मैं नहीं जानती, राजनीति में चेहरे का भी महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पंथक गढ़ खडूर साहिब संसदीय हलके से शिरोमणि अकाल दल (बादल) की उमीदवार बीबी जागीर कौर ने दावा किया है कि शिअद (ट) के अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का अब इस लोक सभा हलके में कोई भी राजनीतिक वजूद नहीं बचा है। शिअद का वर्कर उनके साथ नहीं है। पूर्व सेना अध्यक्ष जेजे सिंह का खडूर साहिब हलके में कोई भी आधार नहीं है। पटियाला में विधानसभा चुनाव के बाद अब वह यहां पार्लियामेंट इलेक्शन में वह अपनी जमानत गवां बैठेंगे।
बीबी जागीर कौर ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीति में चेहरे का बहुत महत्व है। तीन महीने पहले गठित शिअद (ट) कि टिकट पर चुनाव लड़ने वाले जेजे सिंह की सेना अध्यक्ष के नाते कमाई प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की पहले तरनतारन व अब खडूर साहिब संसदीय हलके में कांग्रेस पार्टी को कभी भी संगत ने स्वीकार नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी की सरकार की कमियों को आधार बना कर जनता के दरबार में जाएंगी। उन्होंने कहा उनका फोकस सीमावर्ती गांवों का विकास के साथ साथ सेहत व शिक्षा पर होगा। पंजाब डेमोक्रेटिव फ्रंट की बीबी परमजीत कौर के बारे में उन्होंने कहा की पंजाबियों की इस पार्टी के अड्रेस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। बीबी परमजीत कौर को अपनी बहन बताते हुए कहा की वह उन्हें जानती नहीं है। लोगों के बीच उनकी पैठ नहीं है।
विज्ञापन

‘पार्टी ने घर से बुलाकर टिकट दिया’
बीबी जागीर कौर ने बताया उन्होंने भी सोचा नहीं था की वह कभी लोक सभा का चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने उन्हें घर से बुलाकर खडूर साहिब संसदीय हलके से टिकट दिया है। पार्टी के पास कई पंथक उमीदवार थे जो, इस हलके से चुनाव मैदान में उतारे जा सकते थे। पार्टी ने उनको चुना। उन्होंने कहा की वह इस संसदीय हलके में बाहरी नहीं है। एसजीपीसी के अध्यक्ष के नाते उन्होंने खडूर साहिब हलके में बहुत अधिक काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने शानदार ढंग से सरकार चलाई
बीबी जागीर कौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार ढंग से सरकार चलाई। पंजाब के किसानों को एमएसपी की बड़ी राहत दी। पंजाब में सड़कों का जाल बिछा। नोटबंदी का फैसला एक मजबूत प्रधान मंत्री ही कर सकता है। जीएसटी लागू किया। लोगों की मांग पर उसमे ंसंशोधन किए। धार्मिक स्थानों को जीएसटी से मुक्त किया। कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार थी।
,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed