{"_id":"5a33fcbd4f1c1b9e678c1ceb","slug":"151513356477-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जाचार मुलाजिमों ने सरकार को भेजा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जाचार मुलाजिमों ने सरकार को भेजा मांग पत्र
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जाचार मुलाजिमों ने सरकार को भेजा मांग पत्र
पठानकोट। दर्जाचार सरकारी मुलाजिम यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र सूबा सरकार को भेजा। मांग पत्र में सरकार से जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की गई। यूनियन प्रतिनिधि सज्जन सिंह, रणजीत सिंह, अवतार सिहं, जसविंदर सिंह, वेदप्रकाश, दर्शन सिंह, राज कुमार, गुरबख्श सिंह, जोरा सिंह आदि ने बताया कि यूनियन की ओर से सूबे भर से सरकार को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र भेजे गए हैं। उन्होनें कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने वादा किया था कि यूनियन की मांगों को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने वादा पूरा नहीं किया। मौजूदा सरकार को यूनियन ने सरकार बनाने के बाद काफी समय दे दिया है। लेकिन फिर भी अब तक मांगें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने बताया कि यूनियन की अगली मीटिंग 20 दिसंबर को लुधियाना में होगी।