{"_id":"5c37746fbdec2273492d6fc7","slug":"141547138159-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारी मोहल्ला निवासियों को सुनील जाखड़ ने सड़क और सीवरेज की हालत में सुधार का आश्वासन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनकारी मोहल्ला निवासियों को सुनील जाखड़ ने सड़क और सीवरेज की हालत में सुधार का आश्वासन दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क और सीवरेज की हालत में सुधार के आश्वासन पर माने लोग
प्रदर्शनकारी मोहल्ला निवासियों से मिलने पहुंचे सांसद सुनील जाखड़
कादियां चुंगी पर स्थित विश्वामित्र सेखड़ी मार्ग से जाती बदहाल सड़क और बंद पडे़ सीवरेज का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। विश्वामित्र सेखड़ी मार्ग पर स्थित लिंक रोड की बदहाल हालत और क्षेत्र के बंद पड़े सीवरेज के विरोध में वीरवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करने सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ विशेष रूप में कादियां चुंगी पर पहुंचे। इस दौरान जाखड़ ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सीवरेज सिस्टम को ठीक करके सड़क का निर्माण किया जाएगा। जाखड़ ने कहा कि विश्वामित्र सेखड़ी मार्ग पर स्थित धर्मपुरा कालोनी की सीवरेज निकासी की समस्या के हल के लिए सीवरेज बोर्ड को 15 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं औैर 12 फरवरी से सुपर सकर मशीन लगाकर पूरे क्षेत्र के सीवरेज को साफ कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी मान गए।
उन्होंने कहा कि कादियां चुंगी से जाते विश्वामित्र सेखड़ी मार्ग को नया बना दिया जाएगा, जिस पर करीब 55 लाख रुपये खर्च होंगे। जाखड़ ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी ने लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान न दिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जाखड़ ने क्षेत्र के लोगों के प्रदर्शन को भी जायज बताया। इस दौरान उनके साथ जाखड़ के साथ पूर्व कांग्रेसी मंत्री अश्वनी सेखड़ी, एसडीम बटाला रोहित गुप्ता, सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन एसके रंगा, नगर काउंसिल बटाला के ईओ भूपिंदर सिंह, लोक इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय त्रिहेण भी थे। इससे पहले जाखड़ ने क्रिश्चियन कालोनी और धर्मपुरा कालोनी का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं को सुना।
अधिकारियों पर भड़के सेखड़ी
जाखड़ के सामने ही बटाला से पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी प्रशासनिक अधिकारियों पर भड़क गए। सेखड़ी ने कहा कि अधिकारी अपना काम नहीं करते और लोग नेताओं को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीवरेज विभाग के अधिकारियों को कई बार इस सड़क को लेकर फोन किए, मगर किसी ने काम नहीं किया। सेखड़ी ने कहा कि यदि अधिकारियों का एक महीने का वेतन बंद कर दो तो अपने आप ही सीवरेज साफ हो जाएंगे। अधिकारी सिर्फ बहानेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
फोटो- 10जीडीआरबीटीएलीपी01
कैप्शन- सुनील जाखड़ को विश्वमित्र सेखड़ी मार्ग पर बनी सड़क की हालत को दिखाते हुये मोहल्ले के लोग और अश्वनी सेखड़ी।